Daily Life, Hindu Religious

इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन रसोई में रोटी बनाना वर्जित होता है।

नाग पंचमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की रात 11:24 बजे से हो रही है और इसका समापन 30 जुलाई की रात 12:46 बजे होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त:

सुबह 06:13 बजे से लेकर 08:49 बजे तक

इस अवधि में नाग देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

नाग पंचमी पर करें ये विशेष कार्य

इस दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा करना उत्तम माना गया है। श्रद्धालुओं को शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है, तो नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा कर उनके विशेष मंत्रों का जप अवश्य करें। इससे न केवल दोष में शांति आती है, बल्कि जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

नाग पंचमी के शुभ मंत्र

नाग पूजन शांति मंत्र

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

नाग गायत्री मंत्र

ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्॥

 नाग नाम मंत्र

ॐ नगपति नमः

ॐ व्याल नमः

ॐ अहि नमः

ॐ विषधर नमः

ॐ शैल नमः

ॐ भूधर नमः

ॐ सर्पाय नमः

Panditjee
Author: Panditjee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *