Blog
वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिन और दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा? जानें सही नियम
तुलसी में वास करती हैं मां लक्ष्मी
सनातन धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि लोग तुलसी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक करते हैं और उसमें जल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और आर्थिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।
किस दिन लगाना चाहिए तुलसी का पौधा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इन दिनों में तुलसी लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि का संचार होता है।
किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?
तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
– उत्तर दिशा: इस दिशा में तुलसी लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
– पूर्व दिशा: पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
किस दिन नहीं तोड़ने चाहिए तुलसी के पत्ते?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इस दिन तुलसी में जल अर्पित करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
तुलसी पूजन में इन बातों का रखें ध्यान
– तुलसी के पौधे में सूर्योदय के समय जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
– पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
– तुलसी के पौधे के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का पवित्र स्थान माना जाता है।
यदि इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।